National

पीएम को खिलाई थी झालमुड़ी…अब दुकानदार को मिली पुलिस सुरक्षा, जानें कौन दे रहा धमकी

दुकानदार विक्रम का दावा है कि विदेशी नंबरों से लगातार वीडियो कॉल आ रहे हैं, जिनमें हथियार दिखाकर बम से उड़ाने की मिल रही धमकी

न्यूज डेस्क, 22 मई 2026:

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर चर्चा में आए झारग्राम के दुकानदार विक्रम साहू अब डर के साये में जी रहे हैं। विक्रम ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों से उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और उसकी सुरक्षा में जवान तैनात किए गए हैं।

विक्रम साहू चुनाव प्रचार के दौरान उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी छोटी सी दुकान पर रुके थे। पीएम ने वहां झालमुड़ी खाई थी और विक्रम से बातचीत भी की थी। इसके बाद विक्रम की दुकान और उसका नाम सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक चर्चाओं तक में छा गया था। अब वही पहचान उसके लिए परेशानी बनती दिख रही है।

विक्रम का कहना है कि उसे लगातार अंतरराष्ट्रीय नंबरों से वीडियो कॉल और फोन आ रहे हैं। उसने बताया कि कई कॉल में सामने वाले लोग हथियार दिखाते हैं और बम से उड़ाने की धमकी देते हैं। कुछ लोग गाली-गलौज करते हैं, जबकि कुछ वीडियो कॉल पर डराने वाले इशारे करते हैं। विक्रम के मुताबिक, धमकी देने वाले कहते हैं कि उसे इसका गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:

उसने बताया कि कई बार उसने कॉल उठाने से बचने की कोशिश की, लेकिन फोन लगातार बजता रहा। व्हाट्सएप पर भी धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। विक्रम का दावा है कि कुछ कॉल बांग्लादेश से भी आए, जिनमें उससे पूछा गया कि वह जिंदा है या नहीं। विक्रम ने कहा कि धमकी देने वाले सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं लेते, लेकिन ये कॉल उसी घटना के बाद शुरू हुए जब पीएम उसकी दुकान पर पहुंचे थे। उसने बताया कि उसका परिवार भी इन कॉल से सहमा हुआ है और सभी लोग सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विक्रम साहू को सुरक्षा दी गई है और उसकी दुकान के आसपास पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस विदेशी नंबरों और व्हाट्सएप संदेशों की पड़ताल कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव, यहां लोगों ने 9 मार्च को ही मना ली होली, सदियों से चली आ रही है परंपरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button