Uttar Pradesh

पिटाई से गई आंख की रोशनी…पुलिस ने की मामूली कार्रवाई, एसओ व चौकी प्रभारी सस्पेंड

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 1 सितंबर 2025 :

यूपी के गोरखपुर जिले में युवकों ने मामूली बात को लेकर एक नाबालिग किशोरी की पिटाई कर दी। चोट लगने से किशोरी की एक आंख की रोशनी चली गई। पीड़ित की मां ने थाने में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपियों पर महज शांति भंग की कार्रवाई कर बख्श दिया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने एसओ व चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है।

मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र की सूर्यमिहार कॉलोनी का है। यहां रहने वाली रोशनी मौर्य ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी पूजा को शिब्बू व शबनम नामक युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर कपड़े धोने और रफ़्फू की बात पर बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसकी आंख पर गंभीर चोट आई। इस चोट से पूजा की बाईं आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि मामले की शिकायत तिवारीपुर थाने और चौकी पर की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर मामूली धारा शांति भंग में चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:

आरोपी जमानत पर छूटकर वापस लौटे और पीड़िता व उसकी मां को धमकी देने लगे। पिटाई और धमकी देने की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। इसके बाद एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने जांच की। रिपोर्ट में पाया गया कि एसओ और चौकी प्रभारी ने गंभीर मामले को हल्के में लिया और लापरवाही बरती। इसी आधार पर एसएसपी राजकरन अय्यर ने तिवारीपुर थाने के एसओ गौरव वर्मा और सूर्यमिहार चौकी प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। फिलहाल तिवारीपुर थाने का प्रभार एसओ सूरज सिंह को सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी में मुठभेड़ : लूट में वांटेड दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link