Uttar Pradesh

लखनऊ : गुडंबा में तीन दिन में तीसरा धमाका, पुलिस ने गड्ढों में दबाए थे पटाखे व बारूद, दहशत में लोग

लखनऊ, 3 सितंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र के बेहटा गांव में तीसरे दिन मंगलवार रात फिर एक धमाका हुआ। इससे पहले दो दिनों में हुए विस्फोटों में एक दंपती और एक गाय की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लोग घायल हैं। गांव में लगातार हो रहे धमाकों से ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक रविवार को पटाखों में हुए दो धमाकों के बाद दो दिन पुलिस व बम स्क्वायड ने बेहटा और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 30 क्विंटल विस्फोटक बरामद कर गहरे गड्ढों में दबाकर दिया गया था। मंगलवार रात इन्हीं गड्ढों में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की ताकत से पास में स्थित एक टंकी में दरार आ गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने विस्फोटक को नष्ट करने में लापरवाही बरती और गड्ढों में पानी नहीं भरा, जिसके चलते धमाका हुआ।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि रविवार को गांव के आलम के घर में पहला धमाका हुआ था, जिसमें मकान पूरी तरह ढह गया और पड़ोस के मकान को भी नुकसान हुआ। आसपास के चार अन्य घरों की दीवारें व छतें उड़ गईं। इस हादसे में आलम और उसकी पत्नी मुन्नी की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

इसके बाद रविवार शाम को गांव के पास बने दूसरे गोदाम में धमाका हुआ, जिसमें एक महिला घायल हो गई और 300 मीटर के दायरे में बने मकानों में दरारें आ गईं। लगातार धमाकों के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें  कर्ज के लिए परेशान कर रहा था साहूकार, 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी-बेटे को मार, खुद की आत्महत्या की कोशिश।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link