CrimeUttar Pradesh

बिहार के पशु तस्कर से जंगल में हुई मुठभेड़…पैर में गोली मारकर दबोचा

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 22 सितंबर 2025 :

यूपी के मिर्जापुर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जंगली इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार के पशु तस्कर को गोली मारकर दबोच लिया। उस पर 20 हजार का ईनाम भी घोषित था।

राजगढ़ की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के जंगलों के आसपास के रास्तों पर अपराध को अंजाम देने वालों की खोजबीन में जुटी हुई थी। इसी दरम्यान 20 हजार के ईनामी रिंकू यादव उर्फ मुलायम यादव निवासी चिताड़ी कैमूर भभूआ, बिहार के बारे में सूचना मिली। उसकी तलाश में पुलिस ने सेमरी जंगल के पास घेराबंदी की। पुलिस से बचने के लिए रिंकू यादव ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने सटीक निशाना लगाकर उसके पैर में गोली मारी।

ये भी पढ़ें:

घायल रिंकू यादव को इलाज के लिए राजगढ़ सीएचसी भिजवाया गया। उसके पास एक तमंचा बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि घायल रिंकू पर राजगढ़ में गोवध निवारण व पशु क्रूरता और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी पहुंचे अयोध्या... जलसमाधि से पहले पीठाधीश्वर वेदांती को किया नमन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link