Lucknow City

धर्मांतरण का अड्डा बने गांव पहुंची विहिप नेताओं की टीम…बच्चे का ये नाम सुनकर सभी चौंक पड़े

धर्मांतरण का अड्डा बने गांव पहुंची विहिप नेताओं की टीम...बच्चे का ये नाम सुनकर सभी चौंक पड़े

मोईन खान

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ में निगोहां क्षेत्र के बकतौरी खेड़ा गांव में धर्मांतरण गतिविधियों का खुलासा व गिरफ्तारी होने के बाद विहिप की टीम में दौरा किया। इस दौरान पता चला कि एक मुर्गी फार्म को ढककर प्रार्थना सभा की जाती थी। यही नहीं एक बच्चे ने अपना नाम ‘रॉबिन्स’ बताया। अचरज में पड़ी टीम ने लोगों को सही दिशा देने का निर्णय लिया है।

दरअसल निगोहा के इस गांव बसे मिलीं शिकायत के बाद पुलिस ने छापा मारकर चंगाई प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण कराने वाले मलखान को गिरफ्तार किया था। वो इलाज व अन्य प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने पर जोर देता था। कुछ दिन पूर्व हुए इस खुलासे के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की टीम ने दौरा किया। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने ग्रामीणों से बातचीत की और हिंदुत्व के महत्व को समझाते हुए कहा कि किसी भी बहकावे या लालच में आकर अपना धर्म न बदलें।

ये भी पढ़ें:

टीम की बातचीत के दौरान पता चला कि गांव में एक अन्य गुप्त प्रार्थना सभा भी चल रही थी। इसे मुर्गी फार्म के रूप में छिपाया गया था और बाहर से ढक दिया गया था ताकि किसी को भनक न लगे। फार्म के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगे मिले। ग्रामीणों ने बताया कि जिस दिन पुलिस ने आरोपी मलखान को गिरफ्तार किया था, उसी दिन से इस जगह पर ताला लटक गया। बताया गया कि मलखान ने स्वयं भी पूरे परिवार सहित धर्म परिवर्तन कर लिया था और नाम बदल लिए थे।

विहिप टीम के दौरे में यह जानकारी भी सामने आई कि गांव में कई लोग अब भी मिशनरी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। संगठन मंत्री विजय प्रताप ने बच्चों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि चर्च में कौन-कौन जाता था। कई बच्चों ने बताया कि गांव के काफी लोग वहां जाते थे। इस दौरान संगठन मंत्री मलखान के घर भी पहुंचे। वहां ताला लटका मिला। घर के आधे हिस्से में मलखान का भाई राजेश अपने परिवार संग रहता है। बातचीत में राजेश की पत्नी नीलम के बेटे ने अपना नाम ‘रॉबिन्स’ बताया। इस पर संगठन मंत्री चौंक गए और बच्चे का नाम बदलने की सलाह दी। साथ ही टीम को निर्देश दिया कि परिवार को सही दिशा देने और नाम बदलने में सहयोग किया जाए।

ये भी पढ़ें  पीजीआई गेट पर जाम के बीच हंगामा...कार सवार ने की ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता, पकड़ा कॉलर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button