लखनऊ में चाहिए अपना फ्लैट तो ये है मौका, LDA ने 2 योजनाओं में खोला रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया…
लखनऊ में चाहिए अपना फ्लैट तो ये है मौका, LDA ने 2 योजनाओं में खोला रजिस्ट्रेशन, जानें प्रक्रिया...

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2025:
यूपी की राजधानी लखनऊ में अपने घर का सपना देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने दो नई आवासीय योजनाएं लॉन्च की हैं, जिनमें कुल 2,568 फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है।
सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना (डालीबाग)
यह योजना माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर तैयार की गई है। शहर के पॉश इलाके डालीबाग में 72 सस्ते फ्लैट बनाए गए हैं। इनका ऑनलाइन पंजीकरण 3 नवंबर तक किया जा सकेगा।
लोकेशन : हजरतगंज, 1090 चौराहा, नरही, सिकंदराबाग और बालू अड्डा से 5–10 मिनट की दूरी
कीमत : ₹10.70 लाख
क्षेत्रफल : 36.55 वर्ग मीटर
सुविधाएं : पानी-बिजली की व्यवस्था, सुरक्षा, दोपहिया पार्किंग
अटल आवासीय बहुमंजिला योजना (देवपुर पारा)
एलडीए की इस योजना में कुल 2,496 फ्लैट बनाए जा रहे हैं, जिनमें 1,832 वन-BHK और 664 टू-BHK फ्लैट शामिल हैं। यह अल्प आयवर्ग के लिए पहली ऐसी योजना है जिसमें लिफ्ट की सुविधा भी दी जा रही है।
टावर : 15 (12 से 19 मंजिला)
कीमत : ₹9.82 लाख से ₹25 लाख
क्षेत्रफल : 30 से 54.95 वर्ग मीटर
रजिस्ट्रेशन : एक महीने तक ऑनलाइन https://registration.ldalucknow.in पर
पंजीकरण शुल्क : सामान्य वर्ग के लिए फ्लैट मूल्य का 5%, आरक्षित वर्ग के लिए 2.5%
सुविधाएं : लिफ्ट, डीजी सेट, पानी-बिजली व्यवस्था, सुरक्षा, ग्रीन एरिया, किड्स प्ले एरिया, पार्किंग
एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक इन योजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को सस्ती दरों पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराना है। अच्छी लोकेशन और कीमत के कारण डालीबाग योजना के फ्लैटों में लोगों की सबसे ज्यादा रुचि देखने को मिल रही है।






