Sitapur CityUttar Pradesh

सीतापुर : जंगली जानवर के हमले से महिला की मौत…गांव में फैली दहशत

थानगांव इलाके में खेत गई महिला पर किया था हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीतापुर, 4 अक्टूबर 2025 :

यूपी के सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां खेत गई एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हमला करने वाले जंगली जानवर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया गया ग्राम सभा थौरा के मजरे हरदत्त पुरवा निवासी लक्ष्मीकांत शुक्ला की पत्नी पुष्पा (50 वर्ष) अपने मायके कैथौरा गांव गई हुई थीं। सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गईं, तभी झाड़ियों में छिपे किसी जंगली जानवर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पास में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और किसी तरह गंभीर रूप से घायल पुष्पा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा पहुंचाया, यहां से उसे सीतापुर जिला अस्पताल और बाद में लखनऊ रेफर किया गया।

शुक्रवार रात इलाज के दौरान पुष्पा की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने और ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त व सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  Taj Mahal के पास बदलेगी यमुना की तस्वीर, बनेगा भव्य ग्रीन पार्क, वॉकवे से ओपन-एयर एम्फीथिएटर तक ये होगा खास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link