Lucknow City

लखनऊ : मिशन शक्ति के तहत मदरसे की छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की सीख, बढ़ाया हौंसला

मिशन शक्ति के तहत मदरसे की छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा की सीख

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र स्थित तंजीवुल मुखातिब मदरसे में आयोजित एक कार्यक्रम में थाना प्रभारी, एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीम ने संयुक्त रूप से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने सोशल मीडिया पर सुरक्षित रहने के तरीके समझाए और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में कार्रवाई के लिए UP COP एप के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी छात्राओं को दी गई, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद प्राप्त की जा सके।

ये भी पढ़ें:

आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र में बुनियादी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना कर सकें। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, ताकि वे इनका लाभ लेकर सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Advertisement

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे खुद जागरूक रहें और अपने आसपास की अन्य महिलाओं व लड़कियों को भी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग करें। इस कार्यक्रम के माध्यम से एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया गया।

ये भी पढ़ें  भूमाफिया पर चला इंसाफ का चाबुक... मेजर की बेटी 'अंजना' को 24 घंटे में मिला अपना घर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link