Lucknow City

लखनऊ : केजीएमयू परिसर में फिर गरजा बुलडोजर… 1.8 एकड़ जमीन कब्जामुक्त

छह महीने में दूसरी कार्रवाई, सौ झुग्गी-झोपड़ियां ढहाईं गईं, भारी पुलिस बल रहा तैनात

लखनऊ , 6 अक्टूबर 2025 :

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) परिसर में सोमवार को एक बार फिर बुलडोजर चला। प्रशासन ने करीब 1.8 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया। यह कार्रवाई पिछले छह महीने में दूसरी बार की गई है।

अवैध रूप से बसी झुग्गियों को हटाने के लिए भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। कार्रवाई के दौरान लगभग 100 झुग्गी-घरों को जमींदोज किया गया। केजीएमयू प्रशासन के मुताबिक, यह भूमि विश्वविद्यालय की संपत्ति है, जिस पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था।

पहले भी प्रशासन ने नोटिस जारी कर लोगों को हटने की चेतावनी दी थी, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को बुलडोजर चलाकर जमीन खाली कराई गई। बताया जा रहा है कि खाली जमीन को अब विस्तार परियोजनाओं और नई इमारतों के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सीएम पहुंचे गोरखपुर... आयुष विवि में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link