Lucknow City

लखनऊ : भोजपुरी गायक पवन सिंह के घर मे पत्नी का हंगामा, पुलिस पहुंची तो रखी ये शर्त

दोनों के बीच चल रहा विवाद , सुशांत गोल्फ सिटी के अपार्टमेंट से पत्नी ज्योति ने वीडियो बनाकर किया वायरल

लखनऊ, 6 अक्टूबर 2025

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेलिब्रिटी अपार्टमेंट में भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है कि ज्योति अपने पति पवन सिंह से मिलने पहुंची थीं, लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और मौके पर पुलिस को बुला लिया गया।

ज्योति सिंह ने पुलिस से कहा कि वह बिना पति से मिले वापस नहीं जाएंगी। उन्होंने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वायरल वीडियो में ज्योति और पुलिसकर्मियों के बीच बहस होती नजर आ रही है। वीडियो में ज्योति कह रही हैं कि वह अपने पति के घर आई हैं और उन्हें वहां रहने का पूरा अधिकार है। उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर ज़बरदस्ती बाहर निकाला गया तो वह जहर खा लेंगी। इस दौरान वो फ्लैट की फर्श पर बैठकर फ़ोन पर बात करती रहीं और रोती रहीं। उनके मुंह से बार-बार यही निकल रहा था कि ‘भैया मुझे बर्बाद कर दिया, मुझे पागल कर दिया है’।

फिलहाल बताया गया कि गार्ड ने ज्योति को अपार्टमेंट में घुसने से रोकते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पवन सिंह के भाई फ्लैट से बाहर आए और ज्योति को अंदर बुला लिया। इस मामले पर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच पहले से विवाद चल रहा है। गार्ड की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन अभी ज्योति अपने पति के फ्लैट में ही मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  समाधान दिवस में शिकायतों की बाढ़... नगर निगम मुख्यालय में गूंजे मुर्दाबाद के नारे, इन नीतियों पर उठे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link