Lucknow City

Lucknow : आखिरी बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों से भंडारों तक गूंजे बजरंगबली के जयकारे

ज्येष्ठ माह के आठवें और अंतिम बड़े मंगल पर राजधानी लखनऊ के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, शहरभर में सैकड़ों भंडारों का आयोजन हुआ और सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण के साथ सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना रहा

लखनऊ, 23 जून 2026:

पवनसुत हनुमान की पूजा अर्चना के खास माह ज्येष्ठ में आज आठवें और आखिरी बड़े मंगल पर मंदिरों में रामदूत के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। बजरंग बली की जय के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं की कतारें धूप की परवाह किये बिना लगीं रहीं। वहीं यही उत्साह भंडारों में दिखा। सेवा का पर्व मना रहे भंडारों में सुबह से शाम तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा।

राजधानी लखनऊ में आखिरी बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में मेले जैसा माहौल नजर आया। अलीगंज स्थित नए और पुराने हनुमान मंदिर में तड़के से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। दिन चढ़ने के साथ भीड़ लगातार बढ़ती गई। मंदिरों में पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन चलता रहा। हनुमान सेतु मंदिर, हनुमत धाम, मौनी बाबा मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर, बालाजी मंदिर समेत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में खास उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालु सिर्फ दर्शन तक सीमित नहीं बल्कि परिसर में ही बैठकर चालीसा व सुंदरकांड का पाठ भी करते रहे।
lucknow-last-bada-mangal-hanuman-temple-bhandara-celebrations

आज आखिरी बड़ा मंगल होने की वजह से भंडारों की धूम दिखाई दी। लखनऊ में हर तरफ आयोजन दिखे। इसी कड़ी में इंदिरा नगर स्थित चौहान मार्केट में चौहान परिवार द्वारा भंडारे का आयोजन किया इस अवसर पर हनुमान भक्तों को पूड़ी सब्जी, छोले चावल, बूंदी, आइसक्रीम, दही बड़ा और कोल्ड ड्रिंक के प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजक सुरेश प्रताप सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा किसान मोर्चा ने बताया कि पिछले 23 वर्षों से लगातार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यहां भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सार्थक प्रताप सिंह उर्फ हर्ष भैया, वरिष्ठ पत्रकार रमेश प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, सुरेश प्रताप सिंह, रमेश प्रताप सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, सार्थक प्रताप सिंह, अमोल सिंह, जय सिंह, शिवाय सिंह, अवधेश सिंह, अनुज सिंह, प्रदीप सिंह, अमन सिंह, राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, व दिवाकर सिंह आदि लोगों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:

सहकारी गन्ना समिति संघ के भंडारे में गूंजा सुंदरकांड का पाठ

हजरतगंज स्थित महाराणा प्रताप मार्ग पर उत्तर प्रदेशीय सहकारी गन्ना समिति संघ लिमिटेड की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे सुंदरकांड का पाठ शुरू हुआ। मुख्य यजमान गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. गन्ना प्रशासन अभिषेक आनंद, प्रबंध निदेशक सतेंद्र सिंह, उप गन्ना आयुक्त राजेश धर द्विवेदी ने सुंदरकांड की शुरूआत कराई। हनुमान जी की आरती के बाद दोपहर एक बजे से भव्य भंडारे की शुरूआत हुई। प्रसाद लेने हजारों लोग पहुंचे। सहायक प्रबंध निदेशक गन्ना अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र पाण्डेय, अभिलाष कांत शर्मा आदि ने प्रसाद परोसा।
lucknow-last-bada-mangal-hanuman-temple-bhandara-celebrations

नाका व्यापार मंडल व गंगवार इंस्टीट्यूट व विधायक राजेश्वर सिंह ने की श्रद्धालुओं की सेवा

शहर के नाका बाजार में आर्यनगर रोड पर नाका परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मनोचा, संरक्षक सुरेश तेजवानी,गणेश अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह, गुरजीत छाबड़ा, आदि ने जोश के साथ भण्डारे में प्रसाद बांटा। वहीं गोमतीनगर के विजयंत खण्ड तीन में वैष्णो ग्रुप के प्रमुख सुजीत श्रीवास्तव ने भण्डारे में सुबह से शाम तक प्रसाद का वितरण करवाया।
lucknow-last-bada-mangal-hanuman-temple-bhandara-celebrations

गोमतीनगर के विभवखंड तीन में गंगवार इंस्टीट्यूट के डॉ. हरिओम गंगवार की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अलीगंज सेक्टर आई स्थित एलडीए क्रिकेट स्टेडियम के पास थियेटर एवं फिल्म अभिनेता सुखेश मिश्रा व अन्य लोगों की ओर से भंडारा लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं विधायक राजेश्वर सिंह ने सर्व समाज शारदा नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा रजनी खंड रोड, सेनानी विहार, रामगढ़ कालोनी, फीनिक्स मॉल व सीएमएस स्कूल के निकट आयोजित भंडारे में हिस्सा लेकर प्रसाद का वितरण किया।

READ MORE

ये भी पढ़ें  भाजपा अध्यक्ष नितिन के पहले यूपी दौरे पर अखिलेश का तंज, बोले- स्वागत में क्यों पसरा रहा सन्नाटा?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button