Lucknow CityNational

मायावती का जन्मदिन: ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रही बसपा, CM योगी व अखिलेश ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ स्थित कार्यालय में मायावती ने किया बड़ा आयोजन, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन को बना रहे खास

लखनऊ, 15 जनवरी 2026:

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। इस दिन को पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मना रहे हैं। इस दिन को विभिन्न सामाजिक और जनसेवा कार्यक्रमों के माध्यम से खास बना रहे हैं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मायावती ने खुद बड़ा आयोजन किया है।

मायावती के जन्मदिन पर राजनीतिक गलियारों में भी शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रभु श्रीराम से मायावती के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने संदेश में मायावती के राजनीतिक संघर्ष और सामाजिक योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने लिखा कि आदरणीय मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उन्होंने उनके स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए कहा कि शोषित, वंचित, उत्पीड़ित और उपेक्षित समाज के मान-सम्मान व अधिकारों के लिए उनका संघर्ष निरंतर प्रेरणा देता रहा है।

मायावती का जन्मदिन बसपा कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह का अवसर होने के साथ उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनके लंबे और प्रभावशाली सफर को याद करने का भी दिन है।

ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट के जज बीआर गवई ने लाइवस्ट्रीम वीडियो के दुरुपयोग पर जताई चिंता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link