Lucknow City

UP की खेती का मुरीद हुआ नाइजीरिया! मोहनलालगंज में विदेशी मेहमानों ने देखा किसानों की तरक्की का ‘देसी मॉडल’

बी-पैक्स में खाद-बीज, ऋण व्यवस्था और किसान सुविधाओं का लिया जायजा, समेसी में प्रगतिशील किसान के फार्म हाउस पर आधुनिक कृषि तकनीकों को करीब से देखा

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 20 अगस्त 2026:

यूपी की कृषि और सहकारिता व्यवस्था को करीब से समझने के लिए गुरुवार को नाइजीरिया का 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में पहुंचा। नाइजीरिया के कृषि एवं खाद्य सुरक्षा राज्य मंत्री सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने बी-पैक्स रघुनाथ खेड़ा, निगोहां और नगराम के समेसी स्थित प्रगतिशील किसान के फार्म हाउस का दौरा कर भारतीय कृषि मॉडल की बारीकियां समझीं।
nigeria-delegation-visits-mohanlalganj-lucknow-up-agriculture-model (2)

दौरे की शुरुआत रघुनाथ खेड़ा स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (बी-पैक्स) से हुई। यहां विदेशी मेहमानों ने समिति की कार्यप्रणाली, किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, खाद-बीज वितरण और ऋण व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सहकारी समितियां किस तरह ग्रामीण किसानों को कृषि संबंधी जरूरतों के लिए स्थानीय स्तर पर सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

इस दौरान बी-पैक्स परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्रतिनिधिमंडल प्रमुख सीनेटर डॉ. अलीयू साबी अब्दुल्लाही ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल नगराम के समेसी स्थित प्रगतिशील किसान राजेश वर्मा उर्फ मुन्ना भइया के फार्म हाउस पहुंचा। यहां उन्होंने आधुनिक खेती, फसल प्रबंधन, कृषि तकनीकों और खेती में नवाचारों की जानकारी ली। खेतों में अपनाई जा रही तकनीकों को देखकर प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय कृषि व्यवस्था की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद इहिजुए अब्दुल मुतालिब, बोलुवाडे एबेनेजर ओलामिडे, इंजीनियर अमीनू बोडिंगा मोहम्मद, डॉ. एडेट एकॉन्ग, इलुरोमी डेबोला, गालान्ची मलामी मोहम्मद, अदुनमो रुफस संडे, डॉ. जिब्रिल शान्ताली मोहम्मद और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार झा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
nigeria-delegation-visits-mohanlalganj-lucknow-up-agriculture-model (3)

अधिकारियों के मुताबिक नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य भारत में सहकारिता और कृषि क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचारों को समझना और उपयोगी मॉडलों को नाइजीरिया में लागू करने की संभावनाएं तलाशना है। कार्यक्रम में लखनऊ की एआर कोऑपरेटिव वैशाली सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनिका, सहायक अधिकारी सर्वेश कुमार, एडीओ कोऑपरेटिव शिवकुमार वर्मा, एडीसीओ विनोद कुमार, समिति सचिव संजय कुमार चौधरी समेत समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  अमेठी : मेडिकल स्टोर संचालक ने बना रखा था अवैध गोदाम...छापे में 10 लाख की दवाएं जब्त

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button