Lucknow City

फर्जी ‘सुरेश’ के सहारे करोड़ों का खेल, फरार पूर्व प्रधान व बेटे की तलाश में STF, 25-25 हजार इनाम घोषित

मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी के निवासी हैं पिता-पुत्र, फर्जी व्यक्ति खड़ा कर करोड़ों की कीमत वाली कृषि जमीनों के बैनामे कराने का आरोप, पिता-पुत्र पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे, गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ STF भी मैदान में

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 14 सितंबर 2026:

यूपी के लखनऊ में करोड़ों रुपये की जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे मोहनलालगंज क्षेत्र के ग्राम सिसेण्डी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल उर्फ राजू और उसके बेटे अमन जायसवाल पर इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी साउथ जोन ने दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा है। पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी के लिए STF को भी लगाया गया है।

एक नाम के सहारे किया फर्जीवाड़ा

मामले की शुरुआत सिसेण्डी निवासी आशीष कुमार गुप्ता की शिकायत से हुई। मोहनलालगंज थाने में दर्ज FIR के मुताबिक गांव की अलग-अलग गाटा संख्याओं वाली कृषि जमीन राजस्व अभिलेखों में सुरेश कुमार के नाम दर्ज थी। आरोप है कि जमीन हड़पने के लिए आरोपियों ने सुरेश कुमार के नाम से एक फर्जी व्यक्ति खड़ा किया।

ये भी पढ़ें:

दूसरे लोगों के नाम करा दिए जमीन के बैनामे

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फर्जी व्यक्ति को असली सुरेश कुमार के तौर पर पेश कर जमीन के हिस्सों के बैनामे दूसरे लोगों के नाम करा दिए गए। इस मामले में पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, उसके बेटे अमन जायसवाल समेत छह लोगों के खिलाफ मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज है।

पूर्व प्रधान पर 14, बेटे पर तीन मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक राजेश कुमार जायसवाल के खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके बेटे अमन जायसवाल पर भी तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस का आरोप है कि राजेश ने गिरोह बनाकर वर्ष 2006 से जमीनों से जुड़े फर्जीवाड़े किए। मौजूदा मामले में पिता-पुत्र के फरार होने के बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

इनाम घोषित होने के बाद दबिश तेज

लगातार फरार चल रहे दोनों आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित होने के बाद पुलिस टीमों ने उनके संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस के साथ STF भी गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  लखनऊ : होटल में 3 दिन तक नाबालिग से दुष्कर्म, 70 साल के बुजुर्ग के लिए बनाया पूरा प्लान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link