Lucknow CityUttar Pradesh

दिव्यांग शिक्षकों के तबादले पर सरकार का बड़ा भरोसा, बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगी अंतर्जनपदीय ट्रांसफर लिस्ट

मंत्री संदीप सिंह से मिला दिव्यांग महागठबंधन का प्रतिनिधि, दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस और दिव्यांग शिक्षक दंपतियों के तबादले का मिला आश्वासन, कहा- तबादले में कोर्ट नहीं है बाधक

लखनऊ, 14 सितंबर 2026:

यूपी के दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले समेत विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच सोमवार को बड़ी पहल हुई। दिव्यांग महागठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। बातचीत में मंत्री ने दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस से जूझ रहे शिक्षकों और शिक्षक दंपतियों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण जल्द किए जाने का भरोसा दिया।

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में न्यायालय बाधक नहीं है। सरकार जल्द ही स्थानांतरण की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सहानुभूति शिक्षकों के साथ है। उनकी समस्याओं पर सकारात्मक ढंग से विचार किया जा रहा है।

मंत्री के आश्वासन के बाद दिव्यांग महागठबंधन ने भी उम्मीद जताई है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब जल्द पूरी होगी। महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि सरकार तक उनकी बात पहुंच गई है। उम्मीद है कि बेसिक शिक्षा मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री तक भी उनकी मांग पहुंचेगी और बेसिक शिक्षा विभाग के दिव्यांग शिक्षकों का अंतर्जनपदीय स्थानांतरण जल्द होगा।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा मंत्री का सकारात्मक रुख इस बात का संकेत है कि वह दिव्यांग, कैंसर पीड़ित, डायलिसिस और दिव्यांग शिक्षक दंपतियों के तबादले को लेकर संवेदनशील हैं। गौरतलब है कि मांगों को लेकर दिव्यांग शिक्षकों ने पिछले दिनों हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया था।

Advertisement

इसके बाद अधिकारियों की पहल पर अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा के साथ वार्ता हुई थी। स्थानांतरण की बाधाएं दूर करने के आश्वासन के बाद महागठबंधन ने फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया था। मंत्री से मिले प्रतिनिधिमंडल में दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद, महासचिव वीरेन्द्र कुमार, शिक्षक बलवीर सिंह, लाखन सिंह, आर्निका सचान, कुमारी नीरज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में कचरा प्रबंधन को नई दिशा : सीएम योगी कल करेंगे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link