Lucknow City

अफसरी का इम्तिहान : मॉडरेट पेपर ने परखी टाइम मैनेजमेंट की क्षमता, इस वजह से परेशान हुए अभ्यर्थी

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025:

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को प्रदेश के सभी 75 जिलों में दो पालियों में कराई जा रही है। 1,435 केंद्र बनाए गए हैं। राजधानी लखनऊ में ही 59 केंद्रों पर करीब 27 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे से प्रवेश देना शुरू किया गया और निर्धारित समय से 45 मिनट पहले यानी 8:45 बजे गेट बंद कर दिए गए। लखनऊ के कई केंद्रों पर बाहर रह गए अभ्यर्थियों को दो मिनट की देरी पर भी प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे कई उम्मीदवारों की एक साल की मेहनत दांव पर लग गई।

ये भी पढ़ें:

इस बार का प्रश्नपत्र पिछले वर्षों की तुलना में मॉडरेट स्तर का रहा। हालांकि परीक्षार्थियों का कहना है कि पेपर टाइम-टेकिंग था और समय प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती साबित हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती का आलम यह रहा कि पुरुष अभ्यर्थियों को बेल्ट और महिला अभ्यर्थियों को बालों में क्लचर लगाने पर प्रवेश से रोक दिया गया। निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति मिली।

Advertisement

पहली पाली की परीक्षा के बाद लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों को पुलिस टीम ने साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी।

ये भी पढ़ें  कैबिनेट बैठक: ट्रांसफर पॉलिसी, पीपीपी मोड पर पार्किंग व निजी बस स्टैंड को मंजूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link