Lucknow CityNational

लखनऊ से रियाद अब हफ्ते में तीन दिन सीधी फ्लाइट… जानें पूरा शेड्यूल

लखनऊ, 12 अक्टूबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एअर इंडिया 26 अक्टूबर से लखनऊ एयरपोर्ट से सऊदी अरब की राजधानी रियाद के लिए नई सीधी उड़ान सेवा शुरू करने जा रही है। इस नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान से यात्रियों को अब अन्य शहरों में स्टॉपओवर की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

एअर इंडिया की यह उड़ान हफ्ते में तीन दिन रविवार, सोमवार और शुक्रवार को संचालित होगी। लखनऊ से विमान सुबह 8:00 बजे उड़ान भरेगा और लगभग ढाई घंटे में रियाद पहुंचेगा। वापसी में रियाद से उड़ान सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:00 बजे अमौसी एयरपोर्ट उतरेगी।

इस सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और व्यापारियों व तीर्थयात्रियों के लिए यह यात्रा अधिक सुविधाजनक व सुरक्षित होगी। एयरपोर्ट प्रशासन ने संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और यात्रियों के लिए चेक-इन प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है।

ये भी पढ़ें:

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम न केवल लखनऊ को अंतरराष्ट्रीय हवाई मानचित्र पर मजबूत स्थिति दिलाएगा बल्कि भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापारिक व धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा देगा।

ये भी पढ़ें  हम हवा खाकर जिएं क्या... अब राखी सावंत ने भी पीएम मोदी पर कसा तंज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button