Lucknow City

लखनऊ : बच्चों ने चंदा जुटाकर बनाया 65 फुट ऊंचा रावण, आल्हा, नौटंकी के बाद होगा दहन

एम.एम.खान

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025:

राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में इस बार दशहरा का जश्न बच्चों के जोश और रचनात्मकता के साथ मनाया जा रहा है। मां अन्नपूर्णा सद्भावना समिति के सहयोग से स्थानीय बच्चों ने मिलकर 65 फुट ऊंचे रावण के पुतले को तैयार किया है, जिसका रविवार शाम को मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में दहन किया जाएगा। रावण दहन से पूर्व आल्हा गायन और नौटंकी का भी आयोजन होगा।

निगोहां के निवासी शिवा, आशीष, आलू, अकुंश, अजय, अंशु, मोहन, पंकज तिवारी आदि बच्चों ने बताया कि वे पिछले 11 वर्षों से दशहरा के दस दिन बाद मां अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। इस बार भी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चंदा और सामान एकत्र कर रावण का विशाल पुतला बनाया।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने बताया कि उन्होंने पेपर, पटाखे और बांस आदि खरीदकर पुतला तैयार किया है। इस कार्य में समिति से अभय दीक्षित, काका तिवारी, मार्कण्डेय सिंह, गुड्डू सिंह, रामू त्रिपाठी, मायाराम सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Advertisement

मां अन्नपूर्णा मंदिर प्रांगण में रविवार को शाम 3 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आल्हा गायन और नौटंकी का आयोजन किया जाएगा, जबकि रावण दहन रात 10 बजे किया जाएगा। आयोजन स्थल पर बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने बताया कि यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि सामुदायिक एकता और सहयोग की मिसाल भी पेश करता है। बच्चों की मेहनत और सामूहिक भावना ने पूरे गांव को उमंग में डुबो दिया है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में आलीशान घर का मौका! LDA बनाएगा 646 लग्जरी फ्लैट्स, कीमत सुन निजी बिल्डर्स के छूटेंगे पसीने

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link