Lucknow City

लखनऊ समेत कई स्टेशनों पर 31 अक्टूबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट, इसलिए रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025:

दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ जंक्शन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर आज से 31 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।

यह निर्णय भीड़ प्रबंधन के तहत लिया गया है, जिससे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। प्लेटफॉर्म टिकट बंद होने से यात्रियों को छोड़ने और लेने आने वाले लोगों की एंट्री पर रोक लग जाएगी, जिससे स्टेशन परिसर में भीड़ कम होगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक लखनऊ जंक्शन, गोरखपुर, बस्ती, छपरा, सीवान और वाराणसी जैसे अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

ये भी पढ़ें:

गोरखपुर और छपरा स्टेशनों पर विशेष “होल्डिंग एरिया” बनाया गया है, जहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, रोशनी, उद्घोषणा प्रणाली, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड और मोबाइल चार्जिंग की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे द्वारा विशेष गाइडलाइन भी जारी की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  विधायक निवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व राज्य मंत्री एवं BJP नेता नानकदीन भुर्जी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link