Lucknow City

लखनऊ : राजनाथ सिंह ने किया सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय व प्रतिमाओं का अनावरण, 250 ओपन जिम की रखी नींव

लखनऊ, 19 अक्टूबर 2025:

लखनऊ प्रवास के तीसरे दिन रविवार को रक्षा मंत्री एवं स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए और शहर को कई सौगातें दीं। उन्होंने जानकीपुरम सेक्टर-एफ में सामुदायिक केंद्र और सेक्टर-6 में पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की प्रतिमाओं का डिजिटल माध्यम से अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ को विश्वस्तरीय शहर बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल कारखाना लखनऊ में स्थापित होना औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट को विश्व के अधिकतर देशों से जोड़ने की दिशा में भी प्रयास जारी हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि सामुदायिक केंद्र समाज के उत्थान की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने HAL के कार्यों की भी सराहना की और नासिक में किए गए योगदान का उल्लेख किया। इस दौरान महानगर के विभिन्न स्थानों पर 250 से अधिक नए ओपन जिम की स्थापना कार्य का शिलान्यास भी किया।

ये भी पढ़ें:

राजनाथ सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए नई पीढ़ी से राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील की। उन्होंने कहा कि विज्ञान, शिक्षा और स्वावलंबन, यही तीन स्तंभ भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा तय करेंगे।

Advertisement

इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल समेत कई गणमान्य नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रमों के बाद राजनाथ सिंह आलमबाग स्थित संत आसूदाराम आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत साईं चांडूराम साहिब को श्रद्धांजलि दी और फिर दिल्ली रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे... वैन से जा रहे थे स्कूल, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link