NationalUttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा : विमान से पहुंचे श्रीराम, CM योगी ने उतारी आरती, किया राजतिलक

अयोध्या, 19 अक्टूबर 2025:

भगवान श्रीराम के लंका विजय कर वापस अयोध्या आने की खुशी में आज रामनगरी में दीपोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूरे शहर में सतरंगी रोशनी और भक्ति का माहौल छाया है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह साकेत महाविद्यालय से भव्य झांकियों और शोभायात्रा के साथ हुई, जिसे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। झांकियों में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित अयोध्या की उपलब्धियों के साथ-साथ रामायण कालीन प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। शोभायात्रा रामपथ से होती हुई रामकथा पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसकी अगवानी की। रास्ते भर घरों की छतों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।

इसके बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण हेलिकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर उनका माल्यार्पण कर आरती उतारी और फिर पारंपरिक रीति से राजतिलक संपन्न कराया।

इस भव्य दृश्य को देखने के लिए अयोध्या में देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। शोभायात्रा में शामिल 22 झांकियों में से 7 रामायण के विभिन्न कांडों पर आधारित रहीं, जबकि अन्य झांकियां महाकुंभ, महिला शक्ति और राज्य सरकार की योजनाओं पर केंद्रित थीं।

Advertisement

असम से आए कलाकारों ने मां काली के रौद्र रूप का अद्भुत मंचन किया, जिसमें आग के गोलों के बीच नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दीपोत्सव 2025 में अयोध्या एक बार फिर रामभक्ति और सांस्कृतिक वैभव के अद्भुत संगम का साक्षी बनी।

ये भी पढ़ें  "14 बार सांसद विधायक रह चुके शरद पवार ने बारामती में कहा, 'अब चुनाव नहीं लड़ूंगा' - इमोशनल कार्ड खेला।"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link