Uttar Pradesh

खेतों के पास घूम रहे थे बच्चे…बाघ का हमला, एक जख्मी, गांव में फैली दहशत

हरेंद्र दुबे

कुशीनगर, 21 सितंबर 2025 :

यूपी के कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र में बाघ की दस्तक दर्ज हुई है। यहां शिवपुर गांव के पास एक 10 साल का बच्चा बाघ के हमले में जख्मी हो गया। आसपास शोर मचने पर बाघ खेतों की ओर वापस चला गया। वन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है।

शिवपुर गांव में रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान रामकलप का पुत्र अंकुर (10) कुछ अन्य बच्चों के साथ खेतों के पास बनी ढबोल नाले की पुलिया पर था। गन्ने के खेत से अचानक निकले बाघ ने पीछे से उस पर हमला कर दिया। अन्य बच्चे शोर मचाते हुए भाग गए। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखते ही बाघ खेतों की तरफ भाग गया।

ये भी पढ़ें:

घायल अंकुर को सोहगीबरवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे इन गांवों में बाघ अक्सर शिकार की तलाश में आते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गन्ने के खेतों और आसपास के जंगलों में जंगली जानवरों की आवाजाही बढ़ी है। वन विभाग की टीम बाघ की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने और गांव की सुरक्षा की मांग की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  धामी ने जाना कानून व्यवस्था का हाल, कहा ... अपराधियों पर करें कड़ा वार, रिजल्ट दिखे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link