EntertainmentLucknow City

लखनऊ : कल से सजेगा सिनेमा का जश्न, मानवता और करुणा के फ्रेम में दिखेगा सिनेमा का सफर

लखनऊ, 24 अक्टूबर 2025:

भारतीय सिनेमा के गौरवशाली इतिहास को श्रद्धांजलि देने और इस कला को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपने जीवन को समर्पित करने वाले कलाकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यूपी की राजधानी लखनऊ एक बार फिर सिनेमा उत्सव के रंगों से सजने जा रहा है।

एमरन फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (LSFF) का छठा संस्करण 25 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा। यह फेस्टिवल गोमतीनगर स्थित
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में होगा।

इस वर्ष फेस्टिवल की थीम है “मानवता का फ्रेम: जहां करुणा मिलती है सिनेमाई प्रतिभा से।” दो दिवसीय इस आयोजन में 20 उत्कृष्ट लघु फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें हिन्दी, तमिल, मलयालम, बांग्ला, गुजराती और अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

फेस्टिवल का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी और फिल्मकार धीरज सिंह करेंगे। पहले दिन कथाकार लक्ष्य माहेश्वरी अपनी काव्यात्मक प्रस्तुति “द स्टोरी ऑफ फोर असिस्टेंट्स” से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे, जबकि दूसरे दिन प्रसिद्ध नृत्यांगना संयुक्ता सिन्हा अपनी नृत्य प्रस्तुति “सेक्रेड बेल्स” के माध्यम से करुणा और शक्ति का संगम प्रस्तुत करेंगी।

Advertisement

26 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे लखनऊ के प्रसिद्ध रंगमंच और फिल्म कलाकार डॉ. अनिल रस्तोगी की फिल्म “Aathwan (Memory)” प्रदर्शित की जाएगी। यह 10 मिनट की भावनात्मक लघु फिल्म रेणुका शाहाने द्वारा लिखी, प्रस्तुत और निर्देशित की गई है।

फेस्टिवल में बॉलीवुड कलाकार हुमा कुरैशी और सनी सिंह भी “सलमा महारानी: वुमेन एंड आइडेंटिटी इन मॉडर्न इंडियन सिनेमा” विषय पर संवाद में भाग लेंगे।
इस वर्ष का “रेड कार्पेट गाला” विशेष आकर्षण रहेगा, जो रेट्रो थीम “ब्लैक एंड व्हाइट” में सजेगा और सिनेमा के महान हस्तियों राज कपूर व गुरु दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।

लखनऊ शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2025 केवल फिल्मों का प्रदर्शन नहीं, बल्कि मानवता, संवेदना और सिनेमा की आत्मा का उत्सव है, जहां हर फ्रेम एक नई कहानी कहेगा।

ये भी पढ़ें  अब प्रमुख जी भी बने प्रशासक... यूपी में पंचायत चुनाव टलने के कारण बदली व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link