Lucknow City

माफिया की जमीन पर अब गरीबों का बसेरा : डालीबाग के 72 फ्लैट का हुआ आवंटन, CM योगी सौंपेंगे चाबी

मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत LDA ने बनाए EWS फ्लैट, लॉटरी से हुआ आवंटन

लखनऊ, 4 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके डालीबाग में अब माफिया नहीं, बल्कि गरीबों का बसेरा होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने 72 ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) फ्लैट्स का मंगलवार को लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को डालीगंज स्थित एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को उनके नए आशियाने की चाबी सौंपेंगे। यह परियोजना सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के तहत पूरी की गई है।

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार के मुताबिक हजरतगंज के नजदीक स्थित 2,322 वर्गमीटर भूमि को माफिया के कब्जे से मुक्त कराकर तीन ब्लॉकों में ग्राउंड प्लस थ्री स्ट्रक्चर वाले फ्लैट बनाए हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल 36.65 वर्गमीटर और कीमत 10.70 लाख रुपये रखी गई है।

ये भी पढ़ें:

फ्लैट्स में सुरक्षित जल और विद्युत आपूर्ति, दोपहिया पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा परिसर में सड़क, पार्क और बाह्य विकास कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं।

Advertisement

इस योजना के लिए 4 अक्टूबर से 3 नवंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण खुला था, जिसमें लगभग 8,000 लोगों ने आवेदन किया। मंगलवार को लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई।बुधवार को लाभार्थियों को औपचारिक रूप से चाबियां सौंपी जाएगी।

ये भी पढ़ें  अब स्वाद से सजेगा यूपी टूरिज्म! डबल डेकर फूड ट्रकों में लखनवी चाट का जायका, AR-VR से होगा प्रदेश का वर्चुअल सफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link