Lucknow City

लखनऊ : पकरी की पुलिया होगी चौड़ी… इस इलाके के हजारों वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत

चार मीटर है पुलिया की चौड़ाई, इसे बढ़ाकर सात मीटर करने की तैयारी, आशियाना व एलडीए कॉलोनी के लोगों को होगी सहूलियत

लखनऊ, 20 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग इलाके में वीआईपी रोड पर स्थित पकरी की पुलिया से रोज बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुलिया संकरी होने के कारण वहां रोज सुबह से रात तक जाम लगता है। इस जाम से लोगों को राहत देने के लिए पकरी की पुलिया को चौड़ा किया जाएगा।

इस काम को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के उपाध्यक्ष एवं स्मारक समिति के सदस्य सचिव प्रथमेश कुमार ने मंजूरी दे दी है। पकरी की पुलिया की मौजूदा चौड़ाई लगभग चार मीटर है। पुलिया के संकरे होने के कारण सुबह से रात तक जाम के चलते लगभग 50,000 वाहन चालकों को रोज परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पुलिया की चौड़ाई बढ़ाकर सात मीटर करने की तैयारी है।

चौड़ीकरण के बाद आशियाना और एलडीए कॉलोनी के निवासियों का आवागमन और सुगम होगा। इसके लिए बौद्ध विहार उपवन की दीवार को पीछे किया जाएगा। समिति की शर्त के अनुसार दीवार को उसी स्वरूप में दोबारा बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

इस पुलिया का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2008 में इसे बौद्ध विहार में मिला दिया गया था जिससे मार्ग बंद हो गया था। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद 2014 में इसे फिर खोल दिया गया लेकिन पुलिया संकरी होने के चलते जाम की समस्या बनी रही। अब नए चौड़ीकरण प्रोजेक्ट से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  आज का दिन बना सकता है मालामाल, जानिए किन राशियों पर मेहरबान हैं ग्रह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link