Lucknow City

पहल : आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी पीटीएम की तर्ज पर होगा अभिभावक सम्मेलन… कैलेंडर तैयार

सम्मेलन औपचारिकता बनकर न रह जाएं, इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका तक को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है

राम दशरथ यादव

गोसाईगंज (लखनऊ), 22 नवंबर 2025:

अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी स्कूलों की तरह पीटीएम जैसा अभिभावक सम्मेलन आयोजित होगा। केंद्रों पर जाने वाले बच्चे किन गतिविधियों में शामिल होते हैं, यह अभिभावकों को बताने के लिए हर महीने के तीसरे मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन होगा। सम्मेलन से पहले गुरुवार को तैयारी सत्र आयोजित किया जाएगा।

इसके पहले भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न मौकों पर अभिभावक बैठकें होती रही हैं, लेकिन नई योजना राष्ट्रीय बाल दिवस से औपचारिक रूप से लागू की गई है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की गतिविधियों और पाठशाला पूर्व शिक्षा का घर पर अभ्यास करवाना है ताकि अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़े।

ये भी पढ़ें:

सम्मेलन औपचारिकता बनकर न रह जाए, इसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, परियोजना अधिकारी और मुख्य सेविका तक को निरीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

जारी कैलेंडर के अनुसार अगला अभिभावक सम्मेलन 16 दिसंबर को होगा। वर्ष 2026 में जनवरी का सम्मेलन 20 जनवरी को, फरवरी का 17 फरवरी को और मार्च का 17 मार्च को आयोजित होगा। अप्रैल में 21 तारीख, मई में 19, जून में 16, जुलाई में 21, अगस्त में 18, सितंबर में 15 और अक्टूबर में 20 तारीख को अभिभावक सम्मेलन निर्धारित किए गए हैं। हर सम्मेलन में गतिविधि के अलग-अलग विषय होंगे।

ये भी पढ़ें  मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तंज, 'राहुल आपके बड़के भैया, कांग्रेस अब आपसे बीस'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link