Lucknow City

स्कूल, कॉलेज व सरकारी दफ्तर कल रहेंगे बंद, UP में सरकार ने इसलिए घोषित किया सार्वजनिक अवकाश

गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर बदली गई अवकाश की तिथि, राज्य सरकार से संबद्ध संस्थान भी रहेंगे बंद

लखनऊ, 24 नवंबर 2025:

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में मंगलवार, 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और राज्य सरकार से संबद्ध संस्थान बंद रहेंगे।

सरकार ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर पूर्व निर्धारित अवकाश तिथि में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर को तय था लेकिन अब इसे 25 नवंबर किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि यह संशोधन कार्यकारी निर्देशों के तहत किया गया है। विभाग के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि अवकाश की संशोधित तिथि तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये भी पढ़ें:

गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी कारण यह अवकाश पूरे राज्य में लागू रहेगा।

ये भी पढ़ें  जनता दर्शन : योगी की अफसरों को हिदायत, कहा... फरियादियों को दौड़ाएं नहीं, वक्त पर हो समाधान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button