Lucknow City

लखनऊ : CBI ने विदेशी नागरिकों को ठगने वाला फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा… सरगना अरेस्ट

विकास नगर में टीम ने की छापेमारी, इस दौरान 52 लैपटॉप, 14 लाख रुपये नकद और कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किए

लखनऊ, 25 नवंबर 2025:

लखनऊ के विकास नगर में सीबीआई ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने छापेमारी के दौरान 52 लैपटॉप, 14 लाख रुपये नकद और कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किए, जिससे फर्जी कॉल सेंटर के व्यापक नेटवर्क का खुलासा हुआ। इस कॉल सेंटर को संचालित करने वाले मास्टरमाइंड विकास कुमार को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, विकास कुमार एक अंतरराष्ट्रीय साइबर-क्राइम सिंडिकेट से जुड़ा था और अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करता था। इसी मामले में सीबीआई ने पिछले वर्ष 24 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुणे, हैदराबाद और विशाखापत्तनम में चल रहे चार अवैध कॉल सेंटरों पर छापेमारी कर कई लोगों को पकड़ा गया था, लेकिन मुख्य आरोपी विकास कुमार फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें:

सीबीआई की जानकारी के मुताबिक, विकास वीसी इंफ्रोमेट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पुणे और विशाखापत्तनम में अवैध कॉल सेंटर चला रहा था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह भूमिगत था, जिस पर कार्रवाई के लिए एजेंसी ने पुणे की अदालत से वारंट भी लिया था।

Advertisement

इस बार सीबीआई ने गोपनीय और सटीक रणनीति अपनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। पिछले पांच दिनों से विकास के ठिकाने पर लगातार नजर रखी जा रही थी। उसके हर मूवमेंट को मॉनिटर करने के बाद सही मौके का इंतजार किया गया। मंगलवार की सुबह अचानक छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें  वक्फ बिल को लेकर चंद्रबाबू और नीतीश कुमार पर भड़के ओवैसी, कहा – मुसलमान इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link