Lucknow CityNational

स्वास्थ्य सेवाओं में मनमानी पर डिप्टी सीएम खफा… ड्यूटी से गायब सात चिकित्साधिकारी बर्खास्त

बाराबंकी, मैनपुरी व अन्य जनपदों में तैनात हैं ये चिकित्सा अधिकारी, इसके अलावा अन्य जिलों में विभिन्न आरोपों में डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकी गई

लखनऊ, 28 नवंबर 2025:

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी से लंबे समय से गायब सात चिकित्सा अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त करने के निर्देश दिए हैं। ये अधिकारी मैनपुरी, सुलतानपुर, सहारनपुर, कुशीनगर और बाराबंकी के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात थे, लेकिन बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे थे।

डिप्टी सीएम ने इसके अलावा, फर्रुखाबाद के एसीएमओ पर मैनपुरी में सरकारी आवास खाली करने में देरी को लेकर परिनिंदा दंड लगाया गया है। वहीं बरेली में 300 बेड अस्पताल के अधीक्षक से ओपीडी में मरीजों को बेहतर सुविधा न मिलने कर्मचारियों पर नियंत्रण में कमी और साफ-सफाई पर ध्यान न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार गौतमबुद्धनगर जिला चिकित्सालय में गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट बनाए जाने पर वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट की दो वेतनवृद्धियां रोकी गईं और परिनिंदा दंड दिया गया।

एक अन्य मामले में संयुक्त चिकित्सालय, कुमारगंज, अयोध्या में तैनात महिला चिकित्साधिकारी एवं मैटरनिटी विंग, भंगेल, गौतमबुद्ध नगर द्वारा कार्यों में लापरवाही और चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरनाहल, मैनपुरी द्वारा बिना शासन की अनुमति प्राप्त किये पीजी कोर्स करने एवं बिना सूचना के अनुपस्थित होने हेतु उक्त दोनों चिकित्साधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये गये। इसके अलावा आला अफसरों से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी डॉक्टरों की वेतनवृद्धि रोकी गई है। डिप्टी CM ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा देना सरकार की पहली प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अजमेर के होटल में लगी भीषण आग, महिला ने अपने बच्चे को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से फेंका, हादसे में 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button