National

राष्ट्रपति लखनऊ पहुंचीं… सीएम व डिप्टी सीएम ने की अगवानी, कई कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजयोग कार्यक्रम के साथ जम्बूरी के समापन समारोह में हिस्सा लेंगी, उनके आगमन को लेकर रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है

लखनऊ, 28 नवंबर 2025:

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू राजधानी लखनऊ में आयोजित ध्यान योग व जम्बूरी कार्यक्रम में हिस्सा बनने के लिए लखनऊ पहुंच गईं। लखनऊ पहुंचने सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति 12 बजे ब्रह्माकुमारीज़ के ध्यान शिविर का उद्घाटन करेंगी। सुलतानपुर रोड पर इंदिरा नहर के पास नवनिर्मित ब्रह्माकुमारीज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। हजारों की संख्या में लोग यहां जमा हैं। यहां मयूर नृत्य से उनका स्वागत किया जाएगा। छतीसगढ़ के रंगोली कलाकार हितेश ने उनके स्वागत में गुलजार दादी और राष्ट्रपति की खूबसूरत रंगोली बनाई है। राष्ट्रपति के लिए विशेष कक्ष बनाया गया है, जहां वह कुछ देर शिव बाबा का ध्यान करेंगी। इसके बाद वो 19वें राष्ट्रीय जंबूरी के समापन समारोह में हिस्सा लेंगीं। वो रायबरेली रोड स्थित वृंदावन सेक्टर-15 स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में दोपहर 3:30 बजे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  अयोध्या : हाईवे पर श्रद्धालुओं के वाहन भिड़े… स्कार्पियो में लगी आग, 10 घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button