Lucknow City

सुरक्षा पहले, डिलिवरी बाद में : लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस का डिलीवरी मैन के लिए रोड सेफ्टी मिशन

शहर के 1090 चौराहे से एसीपी ट्रैफिक ने एक जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेलमेट और सड़क संकेतों का बताया महत्व

लखनऊ, 29 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की शुरुआत की है। शुक्रवार को 1090 चौराहे से ट्रैफिक एसीपी अभिनव कुमार ने जोमैटो कर्मचारियों के साथ एक जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य उन डिलीवरी मैन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।

2594b92d-964a-422c-a04a-df34d80895eb
Lucknow Traffic Police Launch Road Safety Mission for Delivery Men

डिलीवरी मैन तेज डिलिवरी के दबाव में अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पर दौड़ते नजर आते हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 10 मिनट में सामान पहुंचाने से अधिक जरूरी है कि आप सुरक्षित घर लौटें। रैली के दौरान डिलीवरी पार्टनर्स को हेलमेट का महत्व, लेन अनुशासन, स्पीड लिमिट और सड़क संकेतों की जानकारी दी गई।

ट्रैफिक पुलिस ने यह भी जिम्मेदारी ली है कि आने वाले दिनों में नियमित रूप से ऐसे प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इससे डिलीवरी मैन न केवल सुरक्षित तरीके से अपना काम कर सकें बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार हो सके। यह अभियान शहर में ट्रैफिक अनुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  लखनऊ ट्रैफिक अलर्ट: डालीबाग एरिया में आज शाम 6 बजे से रूट डायवर्जन... जानें पूरा प्लान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button