Lucknow CityNational

UP व अन्य राज्यों में SIR की समय सीमा बढ़ी… अब 11 दिसंबर तक जमा हो सकेंगे फॉर्म

बीएलओ पर पड़ रहे काम के दबाव के मद्देनजर एक सप्ताह बढ़ाया गया समय, मुरादाबाद में शिक्षक ने की आत्महत्या, इस मुद्दे को लेकर सियासत भी हो रही तेज

लखनऊ, 30 नवंबर 2025:

यूपी में वोटरलिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) को लेकर बीएलओ पर बढ़ते दबाव और सियासी तनाव को देखते हुए चुनाव आयोग ने इसकी समय सीमा बढ़ा दी है। पहले निर्धारित अंतिम तिथि में एक सप्ताह की बढ़ोतरी करते हुए अब SIR फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर कर दी गई है।

इसके साथ ही ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर से बढ़ाकर 16 दिसंबर किया गया है। अंतिम मतदाता सूची अब 7 फरवरी के बजाय 14 फरवरी को जारी होगी। यूपी के कई जिलों से बीएलओ द्वारा काम के अत्यधिक दबाव की शिकायतें मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया।

कुछ जिलों में कर्मचारियों की मौत की घटनाओं ने भी हालात की गंभीरता बढ़ाई है। भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी के साथ अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रहे SIR अभियान की समय सीमा को 7 दिनों के लिए बढ़ाया है।

ये भी पढ़ें:

इसी बीच यूपी के मुरादाबाद में SIR के दबाव से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। भगतपुर टांडा ब्लॉक के जाहिदपुर सीकमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात 46 वर्षीय सर्वेश सिंह ने शनिवार देर रात आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। उसमें सर्वेश ने लिखा कि उन्हें 7 अक्टूबर को बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी।

Advertisement

SIR का लक्ष्य पूरा न कर पाने के कारण वह भारी तनाव में थे। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पत्र भेजकर अपनी मानसिक स्थिति बताई थी। रविवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  अलर्ट! आज चार घंटे लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले देखें नया रूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link