यूपी पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका, 22 हजार से ज्यादा पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में 22 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का विज्ञापन दिसंबर में जारी होने वाला है। इसमें कई तरह के आरक्षी पदों के साथ जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के पद भी शामिल हैं
लखनऊ, 1 दिसंबर 2025 :
यूपी पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पुलिस विभाग में अलग-अलग पदों पर 22 हजार से ज्यादा वैकेंसी निकाली जाएंगी। इसका विज्ञापन इसी दिसंबर महीने में जारी किया जाएगा।
कौन-कौन से पदों पर होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार इस बार भर्ती कई अलग-अलग पदों पर की जाएगी। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी PAC, आरक्षी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF), आरक्षी PAC महिला, आरक्षी PAC सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर, और घुड़सवार पुलिस के पद शामिल हैं। इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए विस्तृत विज्ञप्ति दिसंबर में जारी होगी।
अभ्यर्थी कहां देखें अपडेट?
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लगातार नजर रखें। यही वह पोर्टल है जहां भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी, पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि और अन्य अपडेट जारी होंगे।
युवाओं के लिए नौकरी के बड़े अवसर
पुलिस विभाग में ये 22 हजार भर्तियां काफी समय बाद निकाली जा रही हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि विज्ञापन जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करेंगे। यूपी में इस बार होमगार्ड भर्ती के लिए भी बंपर वेकेंसी निकाली गई हैं, जिसकी आवेदन प्रकिया चल रही है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 17 दिसंबर है। 41424 पदों पर इस बड़ी भर्ती में पहली बार लिखित परीक्षा के जरिए चयन होगा।






