Lucknow City

शहादत दिवस पर जुटे भाजपाई…कारसेवक कोठारी बंधुओं को दी श्रद्धांजलि

राम मंदिर आंदोलन के शहीदों को नमन, मोहान रोड स्थित कोठारी बंधु पार्क में आयोजित हुआ। कार्यक्रम, पूर्व विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने कराया था पार्क का निर्माण

नितिन द्विवेदी

लखनऊ, 2 नवंबर 2025:

राम मंदिर आंदोलन में शहादत देने वाले कारसेवक कोठारी बंधुओं की स्मृति में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहान रोड स्थित कोठारी बंधु पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया।

बता दें कि उनकी याद में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने मोहान रोड पर कोठारी बंधु पार्क का निर्माण कराया था, जहां हर वर्ष उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित होता है। इसी क्रम में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोठारी बंधुओं के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत ने राम मंदिर आंदोलन को नई दिशा दी और देशभर में एकता और आस्था का भाव जगाया।

ये भी पढ़ें:
WhatsApp Image 2025-11-02 at 2.55.58 PM
BJP Leaders Pay Tribute to Kothari Brothers

कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश का सबसे बड़ा आंदोलन राम मंदिर निर्माण को लेकर आरंभ हुआ था। इस आंदोलन के इतिहास में 2 नवंबर 1990 का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है, जब कोलकाता के सगे भाई राम कोठारी (23 वर्ष) और शरद कोठारी (19 वर्ष) ने विवादित ढांचे पर भगवा झंडा फहराया था। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दोनों वीर बंधु शहीद हो गए थे।

Advertisement

इस अवसर पर अंजनी कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, पार्षद अजय दीक्षित, शिवकुमार यादव गुड्डू, प्रकाश मिश्रा, पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया, संतोष राय, नागेंद्र अवस्थी, दीप प्रकाश सिंह, सोमेंद्र पांडेय, राजेश मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संकेत मिश्रा, मनीष पांडेय, माधुरी शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  नोएडा: नाबालिगों से ई-रिक्शा चलवाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 564 वाहन सीज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link