Lucknow City

लंबे इंतजार व संघर्ष के बाद राहत : UP के एडेड स्कूलों के 1549 टीचरों को मिला मनचाहे ट्रांसफर का तोहफा

जून से लंबित थी प्रक्रिया, तबादले अटके रहने से नाराज शिक्षकों ने कई बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और मंत्री आवास के सामने किया धरना-प्रदर्शन

लखनऊ, 6 नवंबर 2025:

लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद यूपी के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के 1549 शिक्षकों को आखिरकार तबादले का तोहफा मिल गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों के तबादला आदेश जारी कर दिए। शिक्षक अपने आदेश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इस वर्ष एडेड विद्यालयों में तबादलों के लिए पहले ऑफलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके तहत 1641 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसके बाद विभाग ने निर्णय लिया कि तबादले ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किए जाएंगे। जून में ऑनलाइन आवेदनों पर तबादले पूरे हो गए, लेकिन ऑफलाइन आवेदन वाले शिक्षकों की फाइलें पेंडिंग रह गईं।

लंबे समय तक तबादले अटके रहने से नाराज शिक्षकों ने कई बार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय और मंत्री आवास के सामने धरना-प्रदर्शन किया। इन विरोधों के बाद विभाग ने “विशेष परिस्थितियों” में ऑफलाइन तबादले करने का निर्णय लिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को आदेश जारी किए गए।

ये भी पढ़ें:

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी के मुताबिक एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के तबादले विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

Advertisement

1641 आवेदनों में से 1549 शिक्षकों को तबादला मिला है, जबकि कुछ शिक्षकों के कागज अपूर्ण होने या पहले ही ऑनलाइन तबादला हो जाने के कारण उनके आवेदन निरस्त किए गए हैं।

विभाग ने आगामी सत्र 2026–27 के लिए निर्देश जारी किए हैं कि भविष्य में सभी तबादले केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किए जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की भ्रम या देरी की स्थिति उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़ें  "युवक के सोते वक्त चोरी हुआ 'सोना', जागने पर उड़ गए होश!"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link