Lucknow CityNational

बिहार चुनाव में भाजपा की जीत पर गपिया रहे थे डॉक्टर साहब… पड़ोसी को नहीं लगा अच्छा, कर दिया हमला

लखनऊ के चिनहट इलाके में डेंटल क्लीनिक के पास हुई घटना, मेडिकल स्टोर संचालक ने अंगूठा चबाया और डंडे से मारने का भी आरोप

लखनऊ, 18 नवंबर 2025:

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर लखनऊ में भी समर्थकों ने खुशी जताई। इसकी जगह-जगह चर्चा हो रही है लेकिन लखनऊ के चिनहट इलाके में भाजपा की जीत पर बात करना एक डॉक्टर के लिए मुसीबत बन गई। चुनावी बातचीत से खफा एक पड़ोसी ने उन पर हमला बोल दिया।

यह घटना चिनहट के मल्हौर में डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डॉ. श्रवण कुमार तिवारी के साथ हुई। वे शाम को क्लीनिक बंद कर निकल रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक परिचित मिल गए और दोनों के बीच हाल ही में आए बिहार चुनाव परिणामों पर चर्चा शुरू हो गई। बातचीत में भाजपा की जीत का जिक्र हुआ था कि पास में मेडिकल स्टोर चलाने वाला चंद्र प्रकाश यादव अचानक भड़क उठा।

आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने न सिर्फ गाली-गलौज शुरू कर दी, बल्कि समझाने की कोशिश पर डंडे से हमला भी कर दिया। बचाव के प्रयास में दोनों में हाथापाई हो गई। झड़प के दौरान डॉ. तिवारी का अंगूठा चंद्र प्रकाश के मुंह में चला गया, जिसे उसने बुरी तरह चबा लिया। अंगूठे से खून बहने लगा और डॉक्टर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

यह भी आरोप है कि चंद्र प्रकाश ने उनके गले की चेन भी खींच ली। किसी तरह खुद को बचाकर डॉक्टर ने चिनहट थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई और अपना उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 आरक्षित पदों की कटौती का आरोप, आप का भाजपा सरकार पर हमला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link