Lucknow City

लखनऊ में ड्रग तस्करी का बड़ा खुलासा: मास्टरमाइंड घर में बनाता था ‘MDMA’, दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ में यूपी एसटीएफ ने 80 लाख रुपये की MDMA के साथ दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह यूपी, दिल्ली, मुंबई और बिहार में ड्रग सप्लाई करता था

लखनऊ, 3 दिसंबर 2025:

यूपी एसटीएफ ने आज लखनऊ में ड्रग तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित गब्बर ढाबा के पास से एसटीएफ टीम ने टाटा सफारी सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी के दौरान टीम को 523 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग MDMA मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है।

एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में टीम काफी समय से इस गिरोह की गतिविधियों पर निगरानी कर रही थी। आज सुबह सूचना मिलने पर टीम ने इलाके में घेराबंदी की और करीब 9 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान लोधीपुरवा, खंदारी बाजार, लालबाग निवासी मोहम्मद मुजीब और भदोही के सुरियावां इलाके के मुकेश सिंह के रूप में हुई।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि यह गिरोह यूपी, दिल्ली, मुंबई और बिहार तक MDMA की सप्लाई करता था। मास्टरमाइंड मोहम्मद मुजीब अपने घर में ही रासायनिक मिश्रण के जरिए MDMA तैयार करता था। उसने बताया कि उसे यह प्रक्रिया वाराणसी निवासी अभय सिंह ने सिखाई थी, जो पहले मुंबई में MDMA केस में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। बरामद खेप को अभय सिंह, उसके भाई अनुज और मुकेश के माध्यम से वाराणसी भेजा जाना था।

ये भी पढ़ें:

जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह काफी समय से खरीदारों की मांग के अनुसार MDMA तैयार कर विभिन्न राज्यों में भेजता रहा था। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गोसाईगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाकी सदस्यों की तलाश और ड्रग फैक्ट्री के नेटवर्क की जांच जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इस सेवा पर सवाल... एंबुलेंस के लिए 3 घंटे में 25 बार कॉल, तड़पते घायल को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link