Uttarakhand

उत्तराखंड : एमडीडीए का बड़ा एक्शन, 60 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, कई निर्माण किए सील

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार पकड़ रहा है तेजी, देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर और शिमला बाईपास जैसे क्षेत्रों में कार्रवाई

देहरादून, 3 दिसंबर 2025:

उत्तराखंड में अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का अभियान लगातार तेजी पकड़ रहा है। देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर और शिमला बाईपास जैसे क्षेत्रों में हाल के दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की गई है। इसी सिलसिले में मंगलवार को एमडीडीए ने छरबा इंटर कॉलेज रोड पर लगभग 50 से 60 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

अधिकारियों ने मौके पर अवैध रूप से काटी गई सड़कों और प्लॉटों की दीवार को पूरी तरह तोड़ दिया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता सिद्धार्थ सेमवाल, अमन पाल, सुपरवाइजर टीम और पर्याप्त पुलिस बल उपस्थित रहा। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि बिना स्वीकृत नक्शे और बिना लेआउट अनुमोदन के किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग या निर्माण किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी के तहत शिमला बाईपास रोड स्थित बालाजी एन्क्लेव में भी दो अवैध निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। एक व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण के साथ ही जुल्फी एवं अन्य के निर्माणों को भी प्राधिकरण टीम ने सील कर दिया। यह पूरी कार्रवाई सहायक अभियंता विजय रावत, अवर अभियंता जितेंद्र सिंह और सुपरवाइजरों की टीम द्वारा की गई।

ये भी पढ़ें:

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि शहर के सुनियोजित विकास को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अवैध कॉलोनाइजर और बिना अनुमोदन निर्माण करने वालों पर कार्रवाई निरंतर और कठोर होती रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी निर्माण या प्लॉटिंग से पहले एमडीडीए से अनुमति अवश्य प्राप्त करें और भूखंड खरीदने से पहले उसकी वैधता प्राधिकरण की वेबसाइट या कार्यालय से जांच लें। उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माण दिखने पर तुरंत एमडीडीए को सूचित करना नागरिकों की जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें  आज से शुरू हो रही हैं CBSE 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं, करीब 42 लाख बच्चे होंगे शामिल।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link