Uttarakhand

अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार… भाजपा नेता को फंसाने का लगा था आरोप

अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में सोशल मीडिया पर झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो किए थे वायरल, 14 जून को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से पूर्व विधायक को किया गया गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 15 जून 2026ः

देहरादून पुलिस ने सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। सुरेश राठौर की गिरफ्तारी चर्चित अंकिता भंडारी मामले में हुई है। पूर्व विधायक पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम को इस हत्याकांड में फंसाने की साजिश का आरोप है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 जनवरी 2026 को दुष्यंत कुमार गौतम ने कोतवाली डालनवाला में एक तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने कुछ राजनीतिक दलों से मिलीभगत कर उनकी, भाजपा और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से झूठे और मनगढ़ंत ऑडियो-वीडियो तैयार किए। आरोप है कि इन सामग्रियों को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर शांति व्यवस्था भंग करने, दंगे व उपद्रव जैसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया गया।

ये भी पढ़ें:

इसके बाद कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सुरेश राठौर को बिहारीगढ़ फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। सुरेश राठौर हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इस कार्रवाई को राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सियासत गरमा गई थी। विपक्षी पार्टियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर हमला तेज कर दिया था।

बता दें कि साल की शुरुआत में उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड और कथित ‘वीआईपी’ एंगल को लेकर कई दावे किए गए थे, जिससे प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ऑडियो में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी के नाम का भी उल्लेख किया गया था।

READ MORE

ये भी पढ़ें  डिजिटल इंडिया से आत्मनिर्भर भारत तक...धामी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button