Uttarakhand

उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को रफ्तार : नीलकंठ महादेव मंदिर व रामनगर में बनेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग

पेयजल और सड़क निर्माण को मंजूरी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक में करोड़ों की योजनाओं पर मुहर, समयबद्ध और तकनीकी मानकों के पालन पर जोर

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 19 मार्च 2026:

उत्तराखंड में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति (EFC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहरी विकास, पेयजल और लोक निर्माण विभाग से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा।

शहरी विकास विभाग के तहत नीलकंठ महादेव मंदिर और रामनगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण को हरी झंडी दी गई। नीलकंठ महादेव पार्किंग परियोजना पर 5183.65 लाख रुपये और रामनगर पार्किंग पर 3857.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने इन परियोजनाओं में प्रवेश-निकास के लिए उपयुक्त टर्निंग रेडियस सहित सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नीलकंठ महादेव क्षेत्र में जियोटेक्निकल सर्वे और भवन के फसाड के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

ये भी पढ़ें:

पेयजल विभाग की चार महत्वपूर्ण योजनाओं को भी मंजूरी मिली है। इनमें पीपलकोटी, तिलवाड़ा और ऊखीमठ नगर पंचायतों की पेयजल योजनाएं शामिल हैं, जबकि लालकुआं में सीवर लाइन परियोजना को भी स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने ग्रेविटी आधारित पेयजल योजनाओं में मीटरिंग व्यवस्था लागू करने और सीवर कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के तहत काठगोदाम बाईपास मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग) पर 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण और 75 मीटर स्पान के सेतु निर्माण को भी मंजूरी दी गई। इसकी लागत 1177.93 लाख रुपये निर्धारित है। बैठक में सचिव डॉ. आर राजेश कुमार, डॉ. पंकज पाण्डेय, दिलीप जावलकर, रणवीर सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हाइवे पर कोहरे में 6 गाड़ियां टकराईं, भारी हादसा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link