Unnao City

पहली अंतर विद्यालय एथलेटिक चैंपियनशिप…300 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला, जयपुरिया स्कूल बना मेजबान

प्रमोद पासी

उन्नाव, 14 दिसंबर 2025:

जनपद उन्नाव में उत्तर प्रदेश स्कूल गेम्स कमेटी और उन्नाव ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम अंतर विद्यालय एथलेटिक चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल परिसर में हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

80a88a45-20b7-4486-84b9-b3c8b7a1fd92

ये भी पढ़ें:

कड़ी प्रतिस्पर्धा और रोमांचक मुकाबलों के बीच अंबिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पैट्रियाट शिक्षण संस्थान को द्वितीय और सेंट लॉरेंस स्कूल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Advertisement

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष आनंद आहूजा, प्रधानाचार्य रोमा आहूजा, उन्नाव ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय राठी, उत्तर प्रदेश स्कूल गेम्स कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र, सचिव नरेंद्र प्रताप सिंह, आयोजन सचिव शुभम बाथम सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को विकसित करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों को नियमित रूप से कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

ये भी पढ़ें  डंपर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत... भाजपा नेता की मौत,छह साथी घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link