Lucknow City

स्कूटी चोरी कर रहे युवक ने भाजपा नेता पर ताना तमंचा…हिम्मत जुटाकर लोगों ने दबोचा, हादसा टला

तालकटोरा के राजाजीपुरम में पकड़ा गया आरोपी, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जुटा रही आपराधिक रिकॉर्ड और किसी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी

नितिन द्विवेदी

राजाजीपुरम (लखनऊ), 19 दिसंबर 2025:
तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम सेक्टर-12 स्थित बिस्मिल पार्क के पास शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूटी चोरी कर रहे एक युवक ने विरोध करने पर तमंचा तान दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता और हिम्मत से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।

सेक्टर-12 निवासी और भाजपा युवा मोर्चा के नगर मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। हेलमेट लेने के लिए वह अंदर गए ही थे कि इसी बीच एक युवक स्कूटी लेकर भागने लगा। बाहर निकलकर जब अभय उपाध्याय ने उसे रोका तो आरोपी ने तमंचा निकालकर उन्हें डराने की कोशिश की और स्कूटी छोड़कर फरार होने लगा।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ दूरी तक पीछा कर युवक को पकड़ लिया। सूचना पर तालकटोरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि किशन निवासी हैदरगंज बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें:

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक रिकॉर्ड और किसी गिरोह से जुड़े होने की जानकारी जुटा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते युवक पकड़े जाने से एक बड़ी वारदात टल गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ओपन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज... नेपाल व देश के कई राज्यों की टीमें भिड़ेंगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link