Lucknow City

केशव प्रसाद मौर्य, मुख्यमंत्री!… एक पोस्टर से UP के सियासी गलियारों में छिड़ी नई बहस

राष्ट्रीय जंबूरी के एक कार्यक्रम के दौरान की चूक हो रही वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा, फिर चर्चा में आए डिप्टी सीएम

लखनऊ, 27 नवंबर 2025:

​यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं बल्कि एक वायरल पोस्टर है। दरअसल ​लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी के एक कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य मुख्य अतिथि थे। मंच पर उनके और पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के ठीक पीछे लगे एक बड़े बैकड्रॉप पोस्टर पर उनके पदनाम के तौर पर ‘उप मुख्यमंत्री’ की जगह गलती से ‘केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश’ लिख दिया गया था।

यह वाकया 24 नवंबर की शाम आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान का बताया गया है। कार्यक्रम के दौरान किसी ने इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया। यह चूक सामने आने पर बैकड्रॉप को एडिट कर उनके नाम के आगे ‘उप मुख्यमंत्री’ लिखा गया। आयोजक इसे सरकारी स्तर से हुई चूक बताकर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

​दूसरी तरफ तस्वीर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कई इसे ‘सियासी महत्त्वाकांक्षा’ से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ इसे जानबूझकर की गई गलती मान रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मंच पर भारत स्काउट एवं गाइड की उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद थे। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में एक नई बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सिक्किम में नाबालिग के साथ हैवानियत, महीनों तक रेप करने के आरोप में 8 लोग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button