Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

आजमगढ़ से मेरठ तक RLD में सियासी इनफ्लो, समर्थकों संग तीन नेताओं ने थामा जयंत चौधरी का हाथ

लखनऊ में सदस्यता समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने किया स्वागत, बोले- नए साथियों के आने से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी में संगठन को मिलेगी नई ताकत

लखनऊ, 24 अगस्त 2026:

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को विस्तार देने की दिशा में सोमवार को बड़ा कदम उठाया। लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में आजमगढ़ और मेरठ के तीन नेताओं ने अपने तमाम समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह की मौजूदगी में आजमगढ़ के कांग्रेस नेता साजिद खान आजमी, मेरठ के राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय संगठन महासचिव तरुण गुप्ता और मेरठ निवासी सचिन तरार ने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा में आस्था जताते हुए RLD की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि तीनों नेताओं के अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने से संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ से राष्ट्रीय लोकदल का पुराना और मजबूत रिश्ता रहा है। साजिद खान आजमी के जुड़ने से आजमगढ़ समेत पूरे पूर्वांचल में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। तरुण गुप्ता और सचिन तरार के साथियों सहित पार्टी में आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में RLD का आधार और मजबूत होगा।

ऐश्वर्य राज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं। पार्टी किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं और समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि RLD का लक्ष्य चौधरी चरण सिंह के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना और हर वर्ग को सम्मान व अवसर दिलाना है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने विश्वास जताया कि नए साथी संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक शिवकरण सिंह ने की। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने किया।
azamgarh-meerut-leaders-join-rld-jayant-chaudhary-lucknow-event (2)

इस मौके पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, पार्लियामेंट्री बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य चन्द्रबली यादव, वसीम हैदर, आरपी सिंह चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री का आवास घेरा...सरकार विरोधी नारे गूंजे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button