Sitapur City

नैमिषारण्य दर्शन के दौरान बांग्लादेशी श्रद्धालु की मौत… साथी यात्रियों में शोक

साथ दिसंबर में भारत आया था 120 श्रद्धालुओं का दल, अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

सीतापुर, 6 जनवरी 2026:

नैमिषारण्य में दर्शन के लिए बांग्लादेश से आए श्रद्धालुओं के दल में साथी की मौत से मातम छा गया। दरअसल एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुकुमार शुबेर के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे विजय शुबेदार ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता के साथ 120 लोगों के श्रद्धालु दल में शामिल होकर 18 दिसंबर को बांग्लादेश से भारत आए थे। सोमवार को सभी श्रद्धालु नैमिषारण्य के प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे थे।

विजय के मुताबिक, नैमिषारण्य पहुंचने के दौरान ही उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। दिन चढ़ने के साथ हालत और बिगड़ती चली गई। शाम होते-होते उनकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नैमिषारण्य के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मृतक के बेटे ने लिखित सूचना दी है, जिसमें बीमारी के चलते मौत होने की बात कही गई है। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें  सोनभद्र: चमत्कारी शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, 150 वर्षों से नीम के नीचे विराजमान हैं माता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button