Entertainment

‘राहु केतु’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज : पौराणिक ट्विस्ट के साथ लौटे पुलकित-वरुण, जानें फिल्म क्यों है खास

16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार, रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना ट्रेलर, लखनऊ के निशीथ चंद्रा हैं क्रिएटिव प्रोड्यूसर

मनोरंजन डेस्क, 10 जनवरी 2026:

पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे स्टारर फिल्म ‘राहु केतु’ का फाइनल ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बन गया है। मस्ती, कॉमेडी और पौराणिक कल्पनाओं के अनोखे संगम से सजा यह ट्रेलर शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। ट्रेलर में एक ओर पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की बेफिक्र मस्ती देखने को मिलती है तो दूसरी ओर शालिनी पांडे अपने ग्लैमरस और आत्मविश्वासी अंदाज से स्क्रीन पर अलग ही चमक बिखेरती नजर आती हैं।

‘फुकरे’ सीरीज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुकी पुलकित-वरुण की जोड़ी इस बार बिल्कुल नए ब्रह्मांड में कदम रखती दिखाई दे रही है। ट्रेलर यह संकेत देता है कि फिल्म की कहानी पौराणिक सोच की जड़ों से जुड़ी हुई है लेकिन उसे एकदम मॉडर्न और आज के दौर के अंदाज में पेश किया गया है। यही वजह है कि यह दुनिया जानी-पहचानी लगते हुए भी हर मोड़ पर चौंकाती है।

WhatsApp Image 2026-01-10 at 3.51.56 PM

ये भी पढ़ें:

ट्रेलर में हास्य के साथ-साथ रहस्य और कल्पना का ऐसा तड़का लगाया गया है। ये दर्शकों के मन में कई सवाल खड़े करता है। कहानी हल्की-फुल्की मस्ती से शुरू होकर धीरे-धीरे एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जहां पौराणिक रंग आधुनिक जीवन से टकराते नजर आते हैं। यही अनोखा कॉम्बिनेशन ‘राहु केतु’ को हाल के समय की सबसे दिलचस्प फिल्मों में शामिल करता है।

Advertisement

फिल्म में सपोर्टिंग कास्ट भी इसकी मजबूती है। पीयूष मिश्रा का लुक उनके चर्चित किरदार ‘तमाशा’ की याद दिलाता है। अमित सियाल एक बार फिर पुलिस ऑफिसर के किरदार में प्रभावशाली अंदाज में नजर आते हैं। चंकी पांडे और मनु ऋषि जैसे कलाकार कहानी में अतिरिक्त रंग भरते हैं।

WhatsApp Image 2026-01-10 at 3.52.54 PM

जी स्टूडियोज और बीलाइव प्रोडक्शन्स के सहयोग से बनी इस फिल्म का निर्देशन विपुल विग ने किया है। इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर निशीथ चंद्रा हैं। निशीथ लखनऊ थिएटर से निकलकर पिछले दो दशकों से मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय और सम्मानित नाम रहे हैं।

‘राहु केतु’ का फाइनल ट्रेलर यह साफ संकेत देता है कि दर्शकों को एक ऐसी मनोरंजक फिल्म देखने को मिलने वाली है जो हंसी, रहस्य और पौराणिक कल्पनाओं का शानदार मिश्रण पेश करेगी। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें  शाह ने बिहार चुनाव के लिए फूंका बिगुल, लोगों से पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link