Unnao City

नाबालिग पौत्र मोबाइल पर खेल रहा था गेम… रिटायर्ड पुलिसकर्मी के खाते से निकले लाखों

साइबर सेल ने एफआईआर दर्ज कर ठगी गई तीन लाख 70 हजार की रकम में ढाई लाख होल्ड कराए

उन्नाव, 12 फरवरी 2026:

शहर के दरोगाबाग सिविल लाइन इलाके में रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बैंक खाते से करीब 3 लाख 70 हजार की रकम साइबर ठगों ने उड़ा दी। पता चला कि जालसाजी को मोहरा पुलिसकर्मी का नाबालिग पोता ही बना। दरअसल वो मोबाइल पर गेम खेल रहा था उसी समय जाल में फंस गया।

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए जयराम का पेंशन खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाहगंज शाखा में है। उनके नाबालिग पोते आयुष भारती अक्सर मोबाइल पर गेम खेलता था। बताया गया कि गेम खेलते समय स्क्रीन पर 200 रुपये जीतने का लालच दिया गया और रकम निकालने के लिए एक मोबाइल नंबर पर यूपीआई भेजने को कहा गया। बच्चे ने बताए गए नंबर पर यूपीआई स्कैन कर डिलीट कर दिया और गेम खेलता रहा।

जयराम के अनुसार उसके खाते में पहले करीब 6 लाख 50 हजार रुपये थे, लेकिन बाद में बैलेंस घटकर 2 लाख 86 हजार 176 रुपये रह गया। यानी करीब 3 लाख 70 हजार रुपये खाते से निकल गए। हैरानी की बात यह है कि मोबाइल पर किसी तरह का मैसेज या ओटीपी भी नहीं आया, फिर भी रकम ट्रांसफर हो गई।

ये भी पढ़ें:

घटना की जानकारी होने पर जयराम साइबर थाना को सूचना दी। साइबर सेल की कार्रवाई के बाद आरोपियों के खाते में गई करीब 2 लाख 50 हजार रुपये की रकम होल्ड कराई गई है। जयराम ने होल्ड की गई 2 लाख 50 हजार रुपये की रकम वापस खाते में दिलाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : पिता से झगड़े के दौरान आचानक चली गोली, 21 वर्षीय बेटे की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button