Lucknow CityNational

नेपाल से दिल्ली NCR तक ड्रग्स सप्लाई! लखनऊ में 10 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर को दबोचा

राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने एक बस में सवार दिल्ली निवासी व्यक्ति को पकड़ा, उसकी अटैची में मिली हेरोइन, तस्करी के इस नेटवर्क को खंगाल रही टीम

लखनऊ, 14 फरवरी 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। नेपाल से दिल्ली एनसीआर तक हेरोइन की सप्लाई करने वाले गिरोह पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। अयोध्या रोड पर बीबीडी यूनिवर्सिटी के पास लखनऊ आ रही बस से एक यात्री को पकड़ा गया। उसके पास से करीब 10 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद हुई।

सूत्रों के मुताबिक डीआरआई को गोपनीय सूचना मिली थी कि नेपाल सीमा से लाई गई खेप बस के जरिए दिल्ली एनसीआर भेजी जा रही है। इसी इनपुट पर टीम ने शुक्रवार को अयोध्या रोड पर एक बस को हाईवे किनारे रुकवाया। टीम ने चालक और परिचालक को अपनी पहचान बताकर यात्रियों के सामान की तलाशी ली। जांच के दौरान एक यात्री की अटैची संदिग्ध पाई गई। जब उसे खोला गया तो अंदर पैकेट में छिपाकर रखी गई हेरोइन मिली। मौके पर ही दिल्ली निवासी संदीप को बस से उतारकर हिरासत में लिया गया।

बताते हैं कि कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक डीआरआई की टीम आरोपी को अपने साथ ले जा चुकी थी। बाद में लंबी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि यह खेप नेपाल से लाई गई थी और इसे दिल्ली एनसीआर में किसी बड़े रिसीवर तक पहुंचाया जाना था।

ये भी पढ़ें:

डीआरआई अधिकारियों को पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। तस्करी के इस नेटवर्क में शामिल सप्लायर, कैरियर और रिसीवर की पहचान की जा रही है। एजेंसी यह भी खंगाल रही है कि इससे पहले कितनी खेप भेजी जा चुकी हैं और किन-किन शहरों में इसकी सप्लाई होती थी। अधिकारियों के मुताबिक छानबीन में इस रैकेट से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें  बदहाल सड़क व जलभराव ने किया नाक में दम... वार्डवासियों का गुस्सा फूटा, रोड पर दिया धरना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link