Lucknow City

LDA का एक्शन : किसान पथ पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, न्यू हैदराबाद में निर्माण पर चला बुलडोजर

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में 25 बीघा में चल रही थी अवैध प्लाटिंग, मानचित्र के विपरीत किया जा रहा निर्माण भी गिराया गया

लखनऊ, 3 अप्रैल 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में अवैध निर्माण और अनधिकृत प्लाटिंग के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में एलडीए ने पीजीआई क्षेत्र के किसान पथ के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चला दिया। इसके साथ ही महानगर के न्यू हैदराबाद इलाके में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत हो रहे निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के अनुसार पीजीआई के कल्ली पश्चिम क्षेत्र में किसान पथ के पास डॉ. हलीम और अन्य लोगों द्वारा करीब 25 बीघा जमीन पर बिना एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। यहां पर पूरी कॉलोनी विकसित करने की तैयारी थी। शिकायत और जांच के बाद एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई की और पूरी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

LDA Action in Lucknow Illegal Plotting Demolished (1)

ये भी पढ़ें:

प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि न्यू हैदराबाद स्थित श्याम लाल की बगिया में सतीश कुमार और अन्य द्वारा करीब 200 वर्गमीटर के भूखंड पर स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था। इस मामले में पहले ही न्यायालय द्वारा ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए जा चुके थे। आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता सतीश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को गिरा दिया।

एलडीए के अधिकारियों का कहना है कि शहर में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। शहरी विकास योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से लागू करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  लखनऊ : बरसात से तिल, उर्द और सब्जियों की फसलें बर्बाद, किसानों के चेहरे पर मायूसी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button