Barabanki City

बाराबंकी में बदला मौसम…बूंदाबांदी से खेत में कटे पड़े गेहूं पर मंडराया खतरा

1.90 लाख हेक्टेयर में बोया गया गेहूं, बड़ी मात्रा में फसल खेतों में पड़ी, मौसम बदलने से किसानों की चिंता बढ़ी, तेजी से कटाई-मड़ाई में जुटे लोग

बाराबंकी, 3 अप्रैल 2026:

जिले में इन दिनों गेहूं की कटाई और मड़ाई पूरे जोर पर है। इसी बीच शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ले ली। आसमान में अचानक बादल छा गए और कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। हालांकि बारिश नहीं हुई लेकिन चिंतित किसान आनन-फानन कटे गेंहू को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।

जिले में इस बार करीब 1.90 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है। बड़ी संख्या में फसल कटकर अभी खेतों में ही पड़ी है। ऐसे वक्त पर मौसम का बदलना किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। कटे हुए गेहूं के भीगने से दाने काले पड़ने का खतरा रहता है। साथ ही वजन भी घट सकता है, जिससे बाजार में दाम पर असर पड़ने की आशंका है। इसे देखते हुए किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुट गए हैं।

कई गांवों में दिन-रात थ्रेसर चल रहे हैं। किसान कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह कटे हुए गेहूं को सुरक्षित कर लिया जाए। अगर मौसम साफ नहीं हुआ और बारिश बढ़ी, तो खेतों में पड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें:

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : इस्लाम छोड़ सनातन धर्म अपनाने वाले जितेंद्र नारायण सेंगर ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button